{"_id":"582afa744f1c1b56368feb39","slug":"loot-40-thousand-looted-company-s-employee-accused-escaped-moga-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला की फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम से 40 हजार लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरनाला की फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम से 40 हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Tue, 15 Nov 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
थाना निहाल सिंह वाला के अधीन गांव लौहारा-कुस्सा रोड पर बाइक सवार दो लुटेरे बरनाला की एक फाइनेंस कंपनी के मुलाजिम से हथियार दिखाकर 40 हजार की नगदी लूट कर फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
थाना निहाल सिंह वाला के प्रमुख इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने कहा कि पीड़ित से 40 हजार की नकदी लूटी गई है और वह मामले की जांच कर रहे हैं। विजय सिंह भारत फाइनेंस कंपनी बरनाला में मुलाजिम है।
वह अपने बाइक पर निहाल सिंह वाला क्षेत्र में वसूली करने के लिए आया था। वह दोपहर बाद गांव लौहारा से कुस्सा रोड पर जा रहा था तो इस दौरान बाइक सवार दो लुटेरों ने उसे हथियार दिखा कर उसका बाइक रुकवा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसके पास से बैग छीन कर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक बैग में 40 हजार की नगदी थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।