{"_id":"571f3fa34f1c1b350da918aa","slug":"kidnapping-aryan-s-kidnapping-case-all-money-jwellery-28-lakhs-rupees-faridkot-crime-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यन के अपहरण का मामला, फिरौती की सारी रकम व गहने बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्यन के अपहरण का मामला, फिरौती की सारी रकम व गहने बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Tue, 26 Apr 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
किडनैपिंग
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने जैतो के 11 वर्षीय बच्चे आर्यन कांसल के अपहरण मामले में गिरफ्तार दो भाइयों समेत तीन युवकों से फिरौती की बाकी रकम 28 लाख रुपये व गहने बरामद कर लिए हैं। इस केस के मुख्य साजिशकर्ता व बच्चे के मामा शिव कुमार गोयल से पुलिस पहले ही 10 लाख रुपये व कुछ गहने बरामद कर चुकी है।
इन्होंने घटना को अंजाम देने के बाद बच्चे की रिहाई के लिए परिवार से फिरौती के रूप में 38 लाख रुपये नगदी व 4 लाख रुपये के गहने वसूल किए थे। सभी आरोपी मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। केस के जांच अधिकारी व सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि यह घटना बीती 16 अप्रैल देर शाम की है।
उस दिन जैतो के आरवी शांति नगर से एक्साइज इंस्पेक्टर ऊषा कांसल व ज्वेलर संदीप कांसल के 11 वर्षीय बच्चे आर्यन कांसल का अपहरण हो गया था। इस घटना में किसी करीबी का हाथ होने का शक होने पर चलते पुलिस ने परिवार को आगे रखते हुए केस की निगरानी रखी और बच्चे को फिरौती देकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित रिहा करवाया गया।
विज्ञापन
बच्चे के वापस लौटते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सबसे पहले मुख्य आरोपी व बच्चे के मामा शिव कुमार गोयल को गिरफ्तार किया और बाद में उसके तीन साथियों जैतो के बाजाखाना रोड निवासी मनीष कुमार मोनू, उसके भाई विपन कुमार कैप्टन के अलावा एक अन्य विक्की कुमार को काबू किया गया।
उन्होंने खुलासा किया कि पूछताछ में सामने आया है कि अपहरण के बाद घटना में शामिल दोनों भाई उसे गिद्दड़बाहा में अपनी बुजुर्ग नानी के घर पर ले गए। इन्होंने अपनी नानी को झूठ बोला कि यह बच्चा उनके एक शराबी दोस्त है जोकि हर रोज शराब पीकर उसकी पिटाई करता है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से फिरौती के रूप में वसूली गई सारी रकम व गहने बरामद किए जा चुके है और इन्हें मंगलवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर अदालत में पेश किया जाएगा।