{"_id":"694ced77b0cdb8f01c068219","slug":"jalandhar-youth-tears-nagar-kirtan-board-caught-by-people-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: युवक ने फाड़ा नगर कीर्तन का बोर्ड, लोगों ने पकड़ा; दमोरिया ब्रिज के पास देर रात की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: युवक ने फाड़ा नगर कीर्तन का बोर्ड, लोगों ने पकड़ा; दमोरिया ब्रिज के पास देर रात की घटना
Thu, 25 Dec 2025 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:52 PM IST
सार
सूचना मिलते ही सिख संगठन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना नंबर-3 के थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर में एक शरारती तत्व ने श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन का बोर्ड फाड़ दिया। यह घटना दमोरिया ब्रिज के पास रात करीब 9 बजे हुई।
उस समय वहां से गुजर रहे दो सिख युवकों ने देखा कि एक लड़का 2 जनवरी को आयोजित होने वाले नगर कीर्तन का बोर्ड फाड़ रहा है। पहले उन्हें लगा कि शायद नगर कीर्तन की तारीख बदल दी गई है। पूछताछ करने पर लड़के ने दावा किया कि उसे यह काम उसके मालिक ने करने को कहा है। इसके बाद दोनों युवकों ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया और घटना की जानकारी सिख संगठनों को दी। सूचना मिलते ही सिख संगठन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना नंबर-3 के थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।