फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Police arrested 11 accused recovered 68 grams of heroin and 70 narcotic pills

Jalandhar: नशे के खिलाफ अभियान... 11 आरोपी गिरफ्तार, 68 ग्राम हेरोइन और 70 नशीली गोलियां बरामद

Mon, 10 Nov 2025 04:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 10 Nov 2025 04:54 PM IST
सार

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए चल रहे अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
Jalandhar Police arrested 11 accused recovered 68 grams of heroin and 70 narcotic pills
जालंधर पुलिस ने पकड़े नशा तस्कर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए चल रहे अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले दो दिनों के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 68 ग्राम हेरोइन और 70 नशीली गोलियां बरामद की गईं। 

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि कमिश्नरेट जालंधर के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने हलका जियो अधिकारियों की निगरानी में कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। इन अभियानों के दौरान 9 आरोपियों से नशे की खेप बरामद की गई, जबकि दो व्यक्तियों को नशा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने कहा कि आने वाले दिनों में यह अभियान और भी तेजी से चलाया जाएगा ताकि नशे के इस नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके और समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed