{"_id":"6359543011d38f1c955d578d","slug":"jagdish-gagneja-murder-case-mukesh-and-gogni-had-supplied-weapons-to-the-attackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदीश गगनेजा हत्याकांड: मुकेश और गोगनी ने ही हमलावरों को सप्लाई किए थे हथियार, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जगदीश गगनेजा हत्याकांड: मुकेश और गोगनी ने ही हमलावरों को सप्लाई किए थे हथियार, दो गिरफ्तार
Wed, 26 Oct 2022 09:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:07 PM IST
सार
देहात पुलिस ने 5 पिस्टल और कारतूस के साथ दो सगे भाई पकड़े हैं जो मुकेश के संपर्क में थे। पुलिस ने दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद मुकेश को प्रोडक्शन वारंट पर ला पूछताछ की तो खुलासा हुआ।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में जालंधर के चर्चित आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा हत्याकांड में हमलावरों को हथियार मुहैया करवाने वाले कोई और नहीं दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुकेश है, जिसने गोगनी की मदद से हथियार सप्लाई किए थे। इसका खुलासा तब हुआ जब हाल ही में 5 पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़े गए दो सगे भाइयों अजय राम और विजय राम ने बताया कि वह तिहाड़ जेल में बंद मुकेश के संपर्क में थे और पहली बार जालंधर में हथियारों की सप्लाई देने आए थे।
विज्ञापन
जब पुलिस ने मुकेश तिहाड़ जेल से लाकर प्रोडक्शन वारंट पर लाकर 4 दिन का रिमांड लेकर पूछताछ की तो मुकेश ने हथियार सप्लाई करने की बात कबूली। रिमांड के दौरान सामने आया कि बहुचर्चित जगदीश गगनेजा हत्याकांड में आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले मुकेश और उसका साथी गोगनी ही था।
विज्ञापन
गोगनी ने गिरफ्तार दोनों भाइयों को पहले भी हथियार सप्लाई किए थे, मगर जालंधर में दोनों भाई पहली बार हथियार देने आए थे। पुलिस ने जब गगनेजा की हत्या करने वालों को गिरफ्तार किया था, तब उनको हथियार सप्लाई करने वाले नहीं पकड़े जा सके थे।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया कि मुकेश पंजाब के कई शहरों में हथियार सप्लाई कर चुका है। मुकेश देहात के कई हथियार तस्करों के संपर्क में पहले से ही था। ऐसे में अब पुलिस उन हथियार तस्करों के संबंध में पता करने का प्रयास कर रही है, ताकि उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके।