फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   inspector arrest, bribe, vigilance, crime, moga

विजिलेंस ने दबोचा नापतौल इंस्पेक्टर

Sat, 23 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मोगा
ब्यूरो,अमर उजाला/मोगा Updated Sat, 23 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
inspector arrest, bribe, vigilance, crime, moga
मोगा में गिरफ्तार संगरूर के नापतौल इंस्पेक्टर संजीव कुमार के बारे में जानकारी देते इंस्पेक्टर विजिलेंस बाज सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 स्थानिक विजिलेंस ब्यूरो ने संगरूर में तैनात नापतौल (लीगल मैटरोलोजी) विभाग के इंस्पेक्टर संजीव कुमार को मोगा में तैनाती दौरान विभाग के लाइसेंस होल्डर कांटा (कंडा) मरम्मत वर्कशाप दो मालिकों से 72 हजार रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो इंचार्ज इंस्पेक्टर बाज सिंह ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर संजीव कुमार दो वर्ष पहले मोगा में तैनात था। विभाग के लाइसेंस होल्डर कांटा वर्कशाप के मालिक हरभजन सिंह और गुरदेव सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो को तकरीबन डेढ़ वर्ष पहले आरोपी इंस्पेक्टर संजीव कुमार खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन


इसमें वर्कशाप मालिकों ने कहा था वह उनकी वर्कशाप में मरम्मत आदि किए गए कांटे पास करने बदले उन्हें मजबूर कर रिश्वत लेता है। इन्होंने आरोपी इंस्पेक्टर संजीव कुमार की वर्कशाप में रिश्वत लेने बारे सीसीटीवी फुटेज भी पेश की थी। इस सीसीटीवी फुटेज की जांच डायरेक्टर सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी चंडीगढ़ से कराई गई। लेबोरेटरी की रिपोर्ट और जांच के बाद आरोपी इंस्पेक्टर संजीव कुमार पर 72,350 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप साबित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद केस दर्ज कर आरोपी इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हाेंने बताया कि आरोपी को कल ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आगे पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। इस मौके पर इंस्पेक्टर सोहण सिंह, रीडर गुरप्रीत सिंह, मुख्य मुंशी रेशम सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed