{"_id":"609e75321c2ef830dd26a264","slug":"husband-killed-wife-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बेदर्दी से हत्या: पति ने सिर पर 12 वार कर 50 वर्षीय पत्नी को मार डाला, शक में ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में बेदर्दी से हत्या: पति ने सिर पर 12 वार कर 50 वर्षीय पत्नी को मार डाला, शक में ली जान
Fri, 14 May 2021 06:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 May 2021 06:47 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में पति ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति ने केवल शक के आधार पर ही पूरी वारदात को अंजाम दिया। मामले का खुलासा होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।
विज्ञापन
जालंधर पुलिस।
विस्तार
पंजाब के जालंधर में एक व्यक्ति ने संबंधों के शक में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। मामला अंबेडकर नगर का है। खौफनाक वारदात में पति ने पत्नी के सिर पर 12 बार लोहे के एंगल से वार किया। उसकी 14 साल की बेटी बचाने आई तो उस पर भी लोहे का एंगल मारा लेकिन वह बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
पति ने वारदात को गुरुवार देर रात अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह जब लोगों को पता चला तो पुलिस बुलाई गई। पहले तो विवाहिता के घर वाले यही कहते रहे कि वह छत से गिर गई है लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का मामला सामने आया।
विज्ञापन
एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतका 50 वर्षीय राजरानी एक निजी कंपनी में नौकती करती थी। उसके पति को शक हो गया कि उसके किसी अन्य से संबंध हैं। उसे यह भी शक हो गया कि कहीं उसकी पत्नी दूसरी शादी के चक्कर में उसकी हत्या न करवा दे।
विज्ञापन
इसके चलते पति ने बीती रात ही उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का एंगल भी बरामद कर लिया। मृतका की बेटी के बयान पर पति मोहिंदरपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीपी हरसिमरत का कहना है कि मोहिंदरपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।