फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Gang busted nut, gold bricks recovered

सुपारी गैंग का पर्दाफाश, सोने की 4 नकली ईंटों सहित एक माउजर बरामद

Sun, 13 Nov 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 13 Nov 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
Gang busted nut, gold bricks recovered
पु‌लिस - फोटो : demo pic

सीआईए स्टाफ की पुलिस ने सुपारी गैंग का पर्दाफाश करते हुये छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी नकली सोने की ईंटों को बेचने के लिए आए थे। इनमें से चार आरोपी राजस्थान और एक-एक आरोपी हरियाणा व जालंधर का रहने वाला हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान आकाश सिंह चौहान पुत्र उमेश सिंह चौहान व सन्नी सिंह पुत्र बूटा सिंह दोनों निवासी जिला अलवर, अनीश पुत्र कासम, आलम पुत्र इसराइल निवासी गांव नंगला कुलवाना जिला भरतपुर के रूप में हुई। 
विज्ञापन


यह चारों आरोपी राजस्थान के हैं। इसके अलावा राजकुमार पुत्र बलबीर सिंह गांव सरसाना जिला हिसार (हरियाणा) और जगदीश सिंह उर्फ जग्गी पुत्र रतन लाल निवासी महितपुर जिला जालंधर का हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान डीसीपी हरजीत सिंह, डीसीपी इंवेस्टीगेशन संदीप कुमार, एडीसीपी इंवेस्टीगेशन हरजीत सिंह व एसीपी इंवेस्टीगेशन जसबीर सिंह ने बताया यह गैंग सुपारी लेकर लोगों की हत्या करता हैं। 

आरोपियों से नकली सोने की 4 ईंटें, एक माउजर, 4 कारतूस एक पिस्तौल, एक कारतूस एसेंट कार बरामद हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया सभी आरोपी 11 नवंबर को एसेंट कार में  राजस्थान के अलवर से चले और पंजाब के जिला लुधियाना से होते हुए जालंधर में दाखिल  हुये थे। पुलिस ने परागपुर में लगे नाके के दौरान सभी आरोपियों को पकड़  लिया। 

सुपारी लेकर हत्या करने के अलावा यह गैंग सोने की नकली ईटों को असली बनाकर लोगों से ठगी करा है। उन्होंने कहा कि गैंग को चलाने वाला आकाश सिंह चौहान हैं। अकाश सिंह परराजस्थान में हत्या और लड़ाई के मामले दर्ज हैं। 


इसके अलावा सन्नी सिंह पर भी राजस्थान में केस दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया गया हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि पूछताछ के दौरान पता लगाया जा सके की अब तक इस गैंग ने कितनी वारदातें की हैं और कितने लोगों को नकली सोना बेचा है? पुलिस इस मामले की जांच भी करेगी कि आरोपी पकड़ी गई नकली सोने की ईंटों को किसे बेचने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed