फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fraud, 36 lakhs fraud, america, diabetes drugs, police case, moga, jalandhar, punjab

अमेरिका से मधुमेह की दवा मंगवाने के नाम पर ठगे 36 लाख

Thu, 20 Oct 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Thu, 20 Oct 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
fraud, 36 lakhs fraud, america, diabetes drugs, police case, moga, jalandhar, punjab
ठगी - फोटो : demo
मोगा जिले के गांव चड़िक में अमेरिका से मधुमेह रोग दूर करने की विशेष दवा मंगवाने के नाम पर बुजुर्ग नंबरदार से 36 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मधुमेह रोग पीड़ित नंबरदार सुरजीत सिंह से उसके गांव के ही नौजवान हरपाल सिंह उर्फ पाला ने अमेरिका से मधुमेह रोग की दवा मंगवाने के लिए 30 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन


पीड़ित की ओर से पुलिस को दी शिकायत में उसने आरोप लगाया कि हरपाल सिंह उर्फ पाला ने कुछ दिन बाद कहा कि जो अमेरिका से दवाई मंगवाई गई थी वह पुलिस ने पकड़ ली है और एफआईआर में तुम्हारा भी नाम आया है। इस मामले को रफा दफा करवाने के लिए आरोपी ने उससे पुलिस अधिकारियों और जजों के नाम पर किश्तों में अब तक 36 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उसने जिला पुलिस को शिकायत दी। डीएसपी सिटी की जांच के बाद आरोपी हरपाल सिंह उर्फ पाला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस ठगी का यकीन नहीं हो रहा था लेकिन, जब बुजुर्ग नंबरदार सुरजीत सिंह की दास्तां सुनी और उसने आरोपी को ब्याज पर उठा कर दी रकम के दस्तावेज और गवाह पेश किए तो उन्हें यकीन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल के बाद मौके पर आरोपी हरपाल सिंह उर्फ पाला को तलब किया लेकिन, वह अपना पक्ष रखने के लिए डीएसपी सिटी के समक्ष पेश नहीं हुआ। उसके पिता कौर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने बेटे को उसकी ऐसी हरकतों के कारण बेदखल किया हुआ है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed