फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Five drug and arms smuggler arrested in Jalandhar

Punjab Crime: पांच किलो चिट्टा, दो किलो अफीम, पिस्टल और कारतूस बरामद, जालंधर में पांच तस्कर गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 04:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Jul 2025 04:10 PM IST
सार

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5 किलो 314 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफीम, 1 देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Five drug and arms smuggler arrested in Jalandhar
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में पुलिस ने नशा व हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5 किलो 314 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफीम, 1 देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि हाल ही में क्राइम ब्रांच की एक टीम नाखां वाला बाग चौक, भारगो कैंप से दशमेश नगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला निवासी भल्ला कॉलोनी छेहरटा अमृतसर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उसके पास से 5 किलो 56 ग्राम हेरोइन बरामद की। उसके खिलाफ जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ अमृतसर में पहले से ही मामला दर्ज है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में सीआईए स्टाफ की एक टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में नियमित गश्त के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान सुशील कुमार उर्फ सुजल निवासी टांडा-उड़मुड़ होशियारपुर, मनदीप सिंह निवासी ग्रीन एवेन्यू जालंधर और गगनदीप सिंह निवासी गांव तलवंडी मांगे खां फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद की। सुशील कुमार के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले लंबित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में स्पेशल सेल की टीम ने मकसूदां-नंदनपुर रोड इलाके में गश्त के दौरान अशोक नगर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। जांच करने पर पुलिस ने उसके कब्जे से 258 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ गोरा निवासी नवयुग कॉलोनी मकसूदां, जालंधर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1, जालंधर में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। हरजिंदर सिंह के खिलाफ पहले से ही विभिन्न धाराओं के तहत चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed