{"_id":"67c82e23294f498ef70c3efe","slug":"firing-on-police-in-jalandhar-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पुलिस पर फायरिंग: कार सवार नशा तस्करों का पीछा कर रही थी टीम, 2 गिरफ्तार, गाड़ी से मिला प्रेस कार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में पुलिस पर फायरिंग: कार सवार नशा तस्करों का पीछा कर रही थी टीम, 2 गिरफ्तार, गाड़ी से मिला प्रेस कार्ड
Wed, 05 Mar 2025 04:28 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 05 Mar 2025 04:28 PM IST
सार
जालंधर में बस्ती गुजां 120 फुटी रोड पर नशा तस्करों और सिटी पुलिस की स्पेशल सेल की टीम के बीच टकराव हो गया। पुलिस कार सवार नशा तस्करों का पीछा कर रही थी, तभी आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के जालंधर में पुलिस पर फायरिंग की घटना हुई है। जालंधर के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार 120 फुटी रोड पर स्पेशल सेल की टीम और नशा तस्कर के बीच गोलियां चली। बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल की टीम कार सवार तस्करों का पीछा कर रही थी। इस टकराव के दौरान पुलिस ने भाग रहे नशा तस्कर को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना के दौरान कार पर गोली चलने के निशान भी मिले हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारी अभी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक नशा तस्कर संदीप उर्फ गिन्नी निवासी जालंधर को गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी से नशीला पदार्थ सहित प्रेस का कार्ड बरामद हुआ है। कार्ड पर व्यक्ति नाम भारत भूषण लिखा हुआ था। बताया जा रहा है कि पुलिस का पीछा करते देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने कार के टायर पर गोली चलाई। गाड़ी में 4 लोग मौजूद थे, जिनमें में 2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और 2 मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं नवदीप नामक व्यक्ति ने बताया कि आरोपी मौके पर नशे कोई डील कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपियों ने गाड़ी भगा ली। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति ने कहा कि कुछ दिन पहले भी ऐसी घटना हुई थी, जहां शरारतियों ने गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान निकालकर ले गए थे। इस मामले में एक व्यक्ति को राउंडअप किया गया है।
विज्ञापन