Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Encounter in Jalandhar Two accused arrested in firing case one injured

जालंधर में मुठभेड़: फायरिंग केस में दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल; हथियार और बाइक बरामद

Tue, 20 Jan 2026 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 11:16 AM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली कि फायरिंग में शामिल दो आरोपी हथियारों के साथ सोहल जागीर के पास घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही इलाके में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों ने पुलिस को देखकर रुकने के बजाय फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Encounter in Jalandhar Two accused arrested in firing case one injured
माैके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर ग्रामीण के सोहल जागीर इलाके के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में फायरिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। इस कार्रवाई में अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। 
विज्ञापन


एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 11 जनवरी को गांव सोहल जागीर निवासी लाल सिंह के बेटे सुखचैन सिंह के घर पर फायरिंग की गई थी। इस संबंध में पुलिस स्टेशन शाहकोट में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27, 54 व 59 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एस एस पी के निर्देशों पर विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। यह ऑपरेशन डीएसपी शाहकोट सुखपाल सिंह की निगरानी में, थाना शाहकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि फायरिंग में शामिल दो आरोपी हथियारों के साथ सोहल जागीर के पास घूम रहे हैं और किसी अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही इलाके में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों ने पुलिस को देखकर रुकने के बजाय फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी करणवीर की जांघ में गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। दूसरे आरोपी अंग्रेज सिंह को मौके से ही काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंग्रेज सिंह पुत्र करनैल सिंह और करणवीर पुत्र नायब निवासी गांव मरहाना जिला तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपियों से एक .30 बोर पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस खोल और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। 

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने खुलासा किया कि यह फायरिंग विदेश से रची गई आपराधिक साजिश का हिस्सा थी। मुख्य साजिशकर्ता बलवंत सिंह उर्फ बंता, निवासी गांव सोहल जागीर, वर्तमान में अमेरिका में रह रहा है और शिकायतकर्ता का मामा का बेटा है। 


जांच में यह भी सामने आया है कि बलवंत सिंह ने फिलीपींस में रह रहे कुलदीप सिंह के बेटे चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना के जरिए अंग्रेज सिंह और करणवीर को फायरिंग के लिए हायर किया था। विदेश में बैठे आरोपियों के खिलाफ प्रत्यर्पण की प्रक्रिया डिप्लोमेटिक चैनलों के माध्यम से शुरू की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed