{"_id":"66ced56af8d6a94b8e062a2a","slug":"dispute-over-stopping-molestation-of-girl-drunkards-attacked-three-people-in-jalandhar-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में हंगामा: लड़की छेड़ने से रोकने पर विवाद, शराबियों ने तीन लोगों पर तेजधार हथियारों से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में हंगामा: लड़की छेड़ने से रोकने पर विवाद, शराबियों ने तीन लोगों पर तेजधार हथियारों से किया हमला
Wed, 28 Aug 2024 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:15 PM IST
सार
जालंधर की सूर्या एन्क्लेव सोसायटी में लड़की से छेड़छाड़ पर विवाद हो गया। लोगों ने विरोध जताया तो आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में घायल लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के पॉश एरिया सूर्या एन्क्लेव सोसायटी में मंगलवार देर रात दो युवकों ने शराब के नशे में पहले युवती से छेड़छाड़ की और रोकने पर तीन लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे और युवती वहां से पैदल निकल रही थी। घटना में कारोबारी अमित गोयल, रुपेश गुप्ता और नरेश जैन घायल हो गए हैं, जिन्हें देर रात रामामंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटनास्थल से आरोपियों के वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें आरोपी तलवारों और दातर (धारदार हथियार) लेकर धमकाते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक युवती के साथ छेड़छाड़ का पता चलते ही आसपास के लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। लोगों को विरोध करते देख आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और धारदार हथियारों से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में घायल हुए सभी सूर्य एन्क्लेव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पीड़ित अमित गोयल ने बताया कि देर रात दो युवक सोसायटी के बाहर कार खड़ी कर शराब पी रहे थे। उन्होंने सोसायटी में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। जिसके बारे में युवती ने लोगों को बताया तो सोसाइटी के लोग इकट्ठा हो गए और युवकों का विरोध किया। सोसायटी के लोग एकत्र होकर कार के पास गए तो युवकों ने तेजधार हथियार निकाल लिए और लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
करीब 20 मिनट तक आरोपियों ने घटना स्थल पर जमकर हुल्लड़बाजी की। जिसके बाद लोगों का विरोध बढ़ता देख आरोपी वहां से भागे। इलाके के लोगों ने कहा कि पुलिस को एरिया में गश्त बढ़ानी चाहिए। लड़कियां आज भी समाज में सुरक्षित नहीं हैं।