फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   death, young man died, fight, fridkot crime, Kotkpura, Faridkot, jalandhar

झगड़े में युवक को छप्पड़ में धक्का दिया, मौत

Fri, 18 Mar 2016 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कोटकपूरा(फरीदकोट)
अमर उजाला ब्यूरो/कोटकपूरा(फरीदकोट) Updated Fri, 18 Mar 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
death, young man died, fight, fridkot crime, Kotkpura, Faridkot, jalandhar
युवक की मौत - फोटो : demo
गांव कोठे वडिंग में वीरवार शाम शराब पीने के दौरान आपसी झगड़े में एक व्यक्ति ने नवयुवक को छप्पड़ में धक्का दे दिया। इस दौरान छप्पड़ में डूबने से उसकी मौत हो गई। सिटी पुलिस ने मृतक नवयुवक की मां के बयान पर एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में जरनैल कौर ने बताया कि वीरवार शाम उसका बेटा किरनदीप सिंह उर्फ माणा अपने एक साथी कुलबीर सिंह के साथ बैठक कर शराब पी रहा था। इसी दौरान उनका किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। इसके चलते धक्कामुक्की करते हुए कुलबीर सिंह ने किरनदीप सिंह को उनके घर के पास ही स्थित 20 फीट गहरे छप्पड़ में धक्का दे दिया और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


इस घटना पर उनकी बहू अमृतपाल कौर द्वारा शोर मचाए जाने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद किरनदीप को छप्पड़ से निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना सिटी पुलिस के एएसआई जगदीश सिंह बराड़ ने बताया कि शिकायत के आधार पर कुलबीर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed