फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   death, old lady died, burnt, Paddy Parali, police case, moga, jalandhar, punjab

धान की पराली की आग से झुलसी बुजुर्ग महिला की मौत

Sun, 06 Nov 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 06 Nov 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
death, old lady died, burnt, Paddy Parali, police case, moga, jalandhar, punjab
मौत - फोटो : file
गांव दोसांझ में धान की पराली की आग से बुजुर्ग महिला 80 प्रतिशत झुलस गई। उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना मेहना पुलिस ने किसान के खिलाफ महिला की मौत और जिला मैजिस्ट्रेट के आदेशों की उल्लंघना करने के आरोप में दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


इस केस की जांच कर रहे एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि गांव दोसांझ में किसान गुरप्रीत सिंह उर्फ राजू ने अपने खेत में शनिवार देर शाम को धान की पराली के नाड़ी को आग लगा दी थी। इस वजह से वहां धुआं फैला हुआ था। इस दौरान गांव की गरीब दलित परिवार की बुजुर्ग महिला जीतो (80) पत्नी दलबारा सिंह अपने घर से अपने बेटे हरजीत सिंह के घर जा रही थी। धान की पराली के नाड़ी को लगाई आग कारण धुएं की वजह से उसकी आंखों में धुंधलापन आ गया।
विज्ञापन


इस दौरान आग की तेज लपटों ने बुजुर्ग महिला को अपनी चपेट में ले लिया। वह करीब 80 प्रतिशत झुलस गई। इस दौरान कुछ नौजवानों ने बुजुर्ग महिला को आग की लपटों में से निकालकर सिविल अस्पताल लाया। उसकी हालत गंभीर होने से उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना मेहना पुलिस ने मृतक बुजुर्ग महिला के पोते रेशम सिंह के बयान पर किसान गुरप्रीत सिंह उर्फ राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी किसान के खिलाफ जिला मैजिस्ट्रेट के आदेशों की उल्लंघना करने के आरोप में एक अन्य केस दर्ज किया गया है। जिला मैजिस्ट्रेट ने धान की पराली को आग न लगाने के आदेश जारी किए होने के बावजूद किसानों की ओर से खेतों में पराली को धड़ल्ले से आग लगाई जा रही है।


जिले में अब तक किसानों के खिलाफ कुल 4 केस दर्ज किए गए हैं और 2013 में करीब 19 केस दर्ज किए गए, लेकिन 2014 में लोकसभा चुनाव होने से जिले में सिर्फ एक किसान के खिलाफ और 2015 में 2 किसानों खिलाफ केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed