{"_id":"98731905291a99869ececdfccd37776b","slug":"curapost-carrying-concealed-in-sacks-of-flour-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आटे की बोरियों में चूरापोस्त छुपाकर ले जा रहे दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटे की बोरियों में चूरापोस्त छुपाकर ले जा रहे दो काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, गोराया
Updated Thu, 28 Jan 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने आटे से भरी हुईं बोरियों में छुपाकर चूरापोस्त लेकर जाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ काला और क्लीनर जगतार सिंह दोनों निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है।
एसएसपी देहाती हरमोहन सिंह संधू और गोराया थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस टीम ने गोराया जीटी रोड पर एक निजी स्कूल के बाहर नाकाबंदी की हुई थी।
इस दौरान एक ट्रक लुधियाना की ओर से आ रहा था। ट्रक आटे की 400 बोरियों से भरा हुआ था। इस ट्रक को मध्य प्रदेश से जम्मू-कश्मीर लेकर जाया जा रहा था।
पुलिस की ओर से ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें आटे की बोरियां के पीछे छुपाई चूरापोस्त की 34 बोरियां बरामद की गईं। हर एक बोरी में 40 किलोग्राम चूरापोस्त भरा हुआ था।
पुलिस ने कुल 13 क्विंटल 60 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने चूरापोस्त लेकर जाने वाले ट्रक ड्राइवर हरविंदर सिंह उर्फ काला और क्लीनर जगतार सिंह उर्फ तारु को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गोराया में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना कपूरथला के गांव बूटां का रहने वाला जोगा सिंह है, जो खुद पीछे रहकर गरीब लोगों से इस तरह का धंधा करवाता है।
दोनों आरोपियों ने पुलिस हिरासत में माना कि ट्रक उनका है, लेकिन वह जोगा सिंह के संपर्क में रखकर नशा सप्लाई का काम करते हैं।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जोगा सिंह का टेलीफोन पर मध्य प्रदेश के मनमोर जिला में कासा नामक व्यक्ति से तालमेल है।
कासा उनका माल ट्रक में लोड कर देता था, जोकि वह 10-15 दिनों तक जोगा सिंह तक पहुंचा देते हैं। इस काम के लिए जोगा सिंह दोनों आरोपियों को 1.20 लाख रुपये देता था।
इस पूरे काम में जोगा सिंह ही पैसे खर्च करता था। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।