{"_id":"6985c738366aa095950d46c4","slug":"couple-robbed-of-rs-19-lakh-after-leaving-bank-in-jalandhar-crime-news-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बड़ी वारदात: बैंक से निकले दंपती से 19 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में बड़ी वारदात: बैंक से निकले दंपती से 19 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े की वारदात
Fri, 06 Feb 2026 04:19 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 06 Feb 2026 04:19 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर में दंपती से 19 लाख रुपये की लूट हुई है। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। दंपती बैंक से रुपये निकालकर निकले थे।
विज्ञापन
police crime
- फोटो : istock
विस्तार
जालंधर में शुक्रवार सुबह आप नेता की हत्या की सनसनी के बाद जालंधर में दिनदहाड़े लूट की एक और बड़ी वारदात हुई है। अर्बन एस्टेट इलाके में बैंक से बड़ी रकम निकालकर लौट रहे एक दंपती से बदमाशों ने करीब 19 लाख 10 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
लूट की यह बड़ी वारदात प्रिया वर्मा और उनके पति रमन वर्मा के साथ हुई है। प्रिया वर्मा ने बताया कि दोनों ने बैंक से 17 लाख 10 हजार रुपये निकाले थे, जबकि करीब 2 लाख रुपये वे घर से साथ लाए थे। कुल रकम एक बैग में रखी गई थी। बैंक से निकलने के बाद वे किसी से मिलने अर्बन एस्टेट इलाके में पहुंचे थे।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार जैसे ही वे अपनी कार से बाहर उतरे, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों में से एक युवक उतरा और हाथ से बैग छीनकर तेजी से फरार हो गया। वारदात इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। दंपती ने कार से बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों लुटेरों के चेहरे ढके हुए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
गौरतलब है कि पीड़ित दंपती की मॉडल टाउन इलाके में श्री सिल्वर नाम से दुकान है, जहां कुछ दिन पहले आगजनी की बड़ी घटना भी हो चुकी है। उस हादसे से उबरने से पहले ही दंपती के साथ यह लूट की वारदात हो गई, जिससे वे गहरे सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।