फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   congressi, mla, rape, case, threat

कांग्रेसी पार्षद को रेप केस में फंसाने की धमकी

Sun, 28 Jun 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Sun, 28 Jun 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी पार्षद को दुराचार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने वाली
विज्ञापन
महिलाओं के खिलाफ थाना सिटी की पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिलाओं ने राजीनामा करके 6.5 लाख रुपये भी ऐंठ लिए और 5.5 लाख रुपये की ओर डिमांड कर रही थी।


थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेसी पार्षद दविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर सरबजीत कौर पत्नी करनैल सिंह निवासी गांव अमानीपुर का फोन आया। उसने कहा कि उनके रिश्तेदार अमृतपाल को उसके साथ भेजो। वह उसके बिना नहीं रह सकती। उसने सरबजीत से कहा कि वह शादीशुदा है और अमृतपाल अभी छोटा है। इस पर वह कहने लगी कि वह अमृतपाल के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करवा देगी या उसे जान से मरवा देगी, उसके पास बंदूक भी है।


इस पर उसने गण्यमान्य लोगों की सलाह से अमृतपाल और सरबजीत कौर के बीच 23 जून को दोपहर साढ़े बारह बजे 6.5 लाख रुपये देकर राजीनामा करवा दिया। इस राजीनामे के समय सरबजीत कौर के साथ बलविंदर कौर पत्नी काबल सिंह निवासी संतपुरा भी मौजूद थी। राजीनामा होने के बाद शाम चार बजे चारबत्ती चौक में उक्त महिलाएं उससे 5.5 लाख रुपये और मांगने लगी। साथ ही धमकी देने लगीं कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह उसके खिलाफ भी दुराचार का केस दर्ज करवा देंगी। थाना सिटी की पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है। थाना सिटी के एसएचओ अश्विनी कुमार ने कहा कि दोनों आरोपी महिलाओं को अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed