फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case Registered Against Congress Councilor in Jalandhar

Jalandhar: लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर हमला, कांग्रेस पार्षद नीरज जस्सल पर केस दर्ज; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

Fri, 03 Apr 2026 03:58 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 03 Apr 2026 03:58 PM IST
सार

रविदास नगर निवासी पुनीश उर्फ हनी विरदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात मार्च की रात पार्षद जस्सल ने विवाद के दौरान अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर हवा में लहराई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान पार्षद ने रिवॉल्वर की बट से पुनीश के माथे और नाक पर जोरदार वार किया।

विज्ञापन
Case Registered Against Congress Councilor in Jalandhar
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में वार्ड-84 से कांग्रेस पार्षद नीरज जस्सल उर्फ कालू के खिलाफ थाना-1 पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पार्षद ने पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी युवक पर लाइसेंसी रिवॉल्वर का रौब दिखाते हुए हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रविदास नगर निवासी पुनीश उर्फ हनी विरदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात मार्च की रात पार्षद जस्सल ने विवाद के दौरान अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर हवा में लहराई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान पार्षद ने रिवॉल्वर की बट से पुनीश के माथे और नाक पर जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना-1 पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed