फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Thar catches fire after hitting scooter in Jalandhar man died

Punjab: जालंधर में धू-धू कर जली Thar, पूर्व सरपंच की मौत; स्कूटी को टक्कर मारने के बाद गाड़ी में लगी आग

Thu, 16 Oct 2025 10:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 16 Oct 2025 10:28 PM IST
सार

जालंधर के रामामंडी से होशियारपुर रोड पर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक काले रंग की थार ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पूर्व सरपंच की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Thar catches fire after hitting scooter in Jalandhar man died
कार में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में वीरवार देर शाम बड़ा हादसा हुआ है। जालंधर के रामामंडी से होशियारपुर रोड पर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक काले रंग की थार ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। थार चालक स्कूटी समेत सवार को घसीटता हुआ काफी आगे तक ले गया। इस हादसे के दौरान स्कूटी सवार पूर्व सरपंच की मौत हो गई। इस हादसे के बाद थार में आग लग गई। वहीं थार सवार लोग मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। मृतक की पहचान गांव नौली के पूर्व सरपंच हरदेव सिंह के रूप में हुई है। जो रामा मंडी से वापिस अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन




मौके पर पहुंचे एसएसएफ के एएसआई द्वारका दास ने बताया कि थार में पूरा परिवार सवार था। टक्कर के बाद थार चालक मौके से भाग गया। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। दोनों वाहनों को रोड से हटाया और ट्रैफिक को सही ढंग से चालू किया। थाना रामा मंडी की पुलिस मामले की जांच कर रही है और थार की नंबर प्लेट से मालिक की पहचान कर रही है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में आग लगने से धमाका भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed