{"_id":"57277f1c4f1c1b93605cd04a","slug":"attempt-of-suicide-sub-inspector-suicide-attempt-sub-inspector-jalandhar-crime-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब इंस्पेक्टर ने किया खुदकुशी का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब इंस्पेक्टर ने किया खुदकुशी का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 02 May 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी का प्रयास
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु नानकपुरा वेस्ट में रविवार रात को पत्नी से झगड़े के बाद सब इंस्पेक्टर ने खुद को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी के शोर मचाने पर इकट्ठे हुए लोगों ने उसको तुरंत नीचे उतारा।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पहले उसका इलाज करवाया और फिर उसे हिरासत में ले लिया। पीएपी में तैनात सब-इंस्पेक्टर कुलविंदर का पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा है। उस पर दो साल पहले हत्या के प्रयास का केस भी दर्ज हुआ था, जिस कारण काफी तनाव बना हुआ था।
रविवार रात को कुलविंदर और उसकी पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद कुलविंदर सिंह ने डराने के लिए गले में चुनरी डालकर फंदा लगा लिया। पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया और उसको नीचे उतारा गया। नंगलशामा थाना के इंचार्ज भूषण सेखड़ी का कहना है कि सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने सिर्फ ड्रामा किया था, ताकि उसकी पत्नी के साथ झगड़ा खत्म हो सके। मामले की जांच की जा रही है, अगर किसी का कोई गलती पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।