{"_id":"571caa774f1c1b967f8b4fea","slug":"aryan-s-kidnapping-case-aryan-release-rensom-of-lakhs-three-arrested-faridkot-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये देकर हुई थी आर्यन की रिहाई, तीन अन्य गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों रुपये देकर हुई थी आर्यन की रिहाई, तीन अन्य गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sun, 24 Apr 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
काबू
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतो से अपह्त 11 वर्षीय आर्यन कांसल की रिहाई के लिए उसके परिवार ने अपहरणकर्ताओं को फिरौती के रूप में 38 लाख नगद और 4 लाख के गहने दिए थे। घटना के चौथे दिन 20 अप्रैल को बच्चे की सकुशल घर वापसी हो गई थी।
उसकी रिहाई वाले दिन ही जिला पुलिस ने घटना के मुख्य सूत्रधार और बच्चे के मामा को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में जैतो के बाजाखाना रोड निवासी दो सगे भाइयों समेत तीन अन्य युवकों को पकड़ा गया है। पुलिस ने रिमांड पर चल रहे आरोपी मामा शिव कुमार गोयल से 10 लाख नगद व कुछ गहने बरामद किए हैं।
महिला एक्साइज इंस्पेक्टर ऊषा कांसल व ज्वेलर संदीप कांसल के बेटे का बीती 16 अप्रैल देर शाम 8 बजे जैतो के आरवी शांति से अपहरण हो गया था। घटना के समय आर्यन अपनी कॉलोनी में खेल कर घर लौट रहा था। कुछ समय बाद ही एक अपहरणकर्ता ने आर्यन के पिता संदीप कांसल को फोन कर बच्चे की सकुशल रिहाई के लिए फिरौती का इंतजाम करने को निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार उनको शक हो गया था कि इस अपहरण के पीछे परिवार के किसी करीबी का हाथ है। ऐसे हालात में बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पर्दे के पीछे रहते हुए निगरानी रखी। पुलिस ने परिवार की ओर से फिरौती देकर बच्चे की रिहाई करवाने के कुछ समय बाद ही मुख्य आरोपी को दबोच लिया।
केस के जांच अधिकारी व सीआईए स्टाफ फरीदकोट के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने बच्चे के अपहरण कांड को अंजाम देने वाले आरोपी शिव कुमार गोयल के तीन सहयोगी युवकों जैतो के बाजाखाना रोड निवासी मुनीष कुमार उर्फ मंजू, उसके भाई विपिन कुमार उर्फ कैप्टन और विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पहले से ही रिमांड पर चल रहे आरोपी शिव कुमार से फिरौती की रकम में उसके हिस्से आए 10 लाख, सोने का एक कड़ा और एक मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है।