{"_id":"5703dd8f4f1c1b0530c810d5","slug":"arrested-father-and-son-curapost-farming-jalandhar-crime-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटा कर रहे थे चूरापोस्त की खेती, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप-बेटा कर रहे थे चूरापोस्त की खेती, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo
स्थानीय देहात पुलिस ने गांव डल्ला में चूरापोस्त की खेती करने वाले बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को उस समय काबू किया, जब दोनों खेतों में पानी दे रहे थे।
आरोपियों ने नशे की लत को पूरा करने के लिए खुद की फसल उगा ली थी। एसपी इंवेस्टिगेशन हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमनदीप सिंह अमनी निवासी गांव डल्ला व उसके पिता इंदरजीत सिंह ने अपने खेतों में करीब 1.5 कनाल जमीन पर भुक्की चूरा पोस्त पोस्त की फसल उगा रखी है, जो पक गई है और फूल तक निकल आए हैं।
पुलिस ने सूचना के बाद छापामारी कर दोनों को काबू कर लिया और फसल को निकलवा लिया। इसका वजन 182 किलोग्राम हुआ। आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी का केस दर्ज कर लिया गया है।