फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   arrest, two accused, cheating of 150 people, cheating case, punjab police, jalandhar crime

कुवैत भेजने के नाम पर डेढ़ सौ लोगों से ठगी मारने वाले दो काबू

Thu, 14 Jul 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 14 Jul 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
arrest, two accused, cheating of 150 people, cheating case, punjab police, jalandhar crime
काबू - फोटो : demo
कुवैत भेजने के नाम पर डेढ़ सौ लोगों से लाखों की ठगी मारने वाले दो आरोपियों को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे करीब 119 पासपोर्ट और कुवैत के जाली 29 वीजे जब्त किए हैं। आरोपियों की पहचान बलजिंदर सिंह निवासी कोट खालसा अमृतसर और युगराज सिंह निवासी आजाद नगर अमृतसर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एडीसी (पी) क्राइम विवेकशील सोनी ने कहा कि पुलिस ने कुवैत भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 150 लोगों को कुवैत भेजने के नाम पर लाखों की ठगी की थी। उनके खिलाफ 96 लोगों ने कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत की थी और थाना डिवीजन सात में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों ने पहले अमृतसर में फर्जी नाम पर दफ्तर खोलकर लोगों से धोखाधड़ी की, लेकिन पुलिस में शिकायत होने के बाद लोगों का पैसा वापस कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने इस साल जालंधर के नरिंदर सिनेमा के पास विर्क कांप्लैक्स में आकृति ओवरसीज के नाम पर दफ्तर खोला। यहां पर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार करके अर्बन ओबरसीज नामक दफ्तर रेलवे फाटक लद्देवाली रोड पर खोला गया था, लेकिन यहां लोगों से ठगी करने से पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed