{"_id":"57e91de24f1c1b653b573a62","slug":"arrest-accused-arrested-typist-thief-five-scooters-police-case-moga-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघापुराना का टाइपिस्ट चोरी के पांच स्कूटरों समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाघापुराना का टाइपिस्ट चोरी के पांच स्कूटरों समेत गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Mon, 26 Sep 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना चड़िक पुलिस ने बाघापुराना में टाइपिस्ट का काम करते एक नौजवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे डीटीओ की जाली मोहरें, जाली रजिस्ट्रेशन, चोरी के चार स्कूटर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
थाना चड़िक के प्रमुख हैपी बोपाराय ने बताया कि एएसआई केवल सिंह ने गुप्ता सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान रामपाल सिंह गांव आलमवाला (बाघापुराना) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिटी साउथ में केस दर्ज किया गया। आरोपी को क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा है।
केस की जांच कर रहे एएसआई केवल सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चोरी के स्कूटर बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी बाघापुराना में टाइपिस्ट का काम करता है और आरोपी के एक साथी को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वह बाघापुराना, धर्मकोट से स्कूटर चोरी कर उसे आगे बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन बुक पर डीटीओ की जाली मोहर लगा स्कूटर की मालकी अपने नाम पर ट्रांसफर कर लेता था। उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान स्कूटर आदि चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।