{"_id":"5cacce3dbdec2214084cf016","slug":"91554828861-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अध्यापक ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अध्यापक ने किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
फाजिल्का। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुबाया के एक कंप्यूटर अध्यापक ने मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद जहरीली वस्तु निगल ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस बारे में अध्यापक के भाई संजीव चुघ ने बताया कि उसका छोटा भाई गगन चुघ सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुबाया में कंप्यूटर अध्यापक है। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले उसके भाई गगन चुघ ने बताया कि था कि स्कूल का एक अध्यापक और उसके साथी उसे परेशान कर रहे हैं। मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे गगन के दोस्तों का फोन आया कि गगन ने अपने मोबाइल के व्हाट्सएप पर सुसाइड करने का स्टेटस डाला हुआ है और वह छाबड़ा पैलेस के निकट है। जिस पर वह छाबड़ा पैलेस पहुंचे और गगन को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में लगी है। इस बारे में स्कूल की मुख्य अध्यापिका रंजना कुक्कड़ ने बताया कि गगन चुघ का स्कूली स्टाफ के साथ कोई झगड़ा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।