{"_id":"5a78820d4f1c1b187e8b47e5","slug":"91517847053-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर में बाइक सवार की मौत,एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर में बाइक सवार की मौत,एक घायल
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
थाना सदर के गांव सुखनवाला के पास सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर मेंबाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर घायल को बठिंडा रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के मालिक के खिलाफ केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान मुक्तसर के गांव डोहक निवासी जगदेव सिंह उर्फ जग्गा (45) और घायल की पहचान गुरतेज सिंह वीजा के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भतीजे सुखविंदर सिंह ने बताया कि बीती 3 फरवरी को वह अपने साथी सुखमंदर सिंह और उसका चाचा जगदेव सिंह अपने साथी गुरतेज सिंह के साथ अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर मजदूरी करने के बाद फरीदकोट से गांव लौट रहे थे। गांव सुखनवाला के पास खराब खड़े ट्रैक्टर ट्राली के साथ चाचा की बाइक की टक्कर हो गई। इससे दोनों सड़क पर गिर गए और उन्हें काफी गंभीर चोटें लगी। इलाज के दौरान चाचा की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। घायल गुरतेज सिंह को ज्यादा चोटें होने की वजह से बठिंडा रैफर कर दिया गया है।
स्कूल वैन व इनोवा की टक्कर में 6 विद्यार्थी घायल
फरीदकोट। तलवंडी रोड पर गांव टहिणा के पास निजी स्कूल वैन व इनोवा गाड़ी की टक्कर में 5 छात्राओं समेत छह विद्यार्थी घायल हो गए घायलों को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले ग्रामीण विद्यार्थियों की वैन छुट्टी होने के बाद उन्हें घर छोड़ने जा रही थी। गांव टहिणा के पास पीछे से आ रही इनोवा गाड़ी ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन की साइड बदल गई। हादसे में वैन में सवार 10वीं कक्षा की छात्रा मानवजोत कौर पक्का, मनबीन कौर ढुड़ी, 8वीं कक्षा की जसनूर कौर भाणा, 7वीं कक्षा की नवनाज कौर व मनप्रीत कौर के अलावा पहली कक्षा के छात्र सहरप्रीत सिंह को चोटें लगीं।