{"_id":"59e236aa4f1c1bf2538b7381","slug":"91507997354-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक परिवार के ऊपर चढ़ाया ट्रेक्टर, पिता की मौत व दो बच्चे जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक परिवार के ऊपर चढ़ाया ट्रेक्टर, पिता की मौत व दो बच्चे जख्मी
Updated Sat, 14 Oct 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर बैठे दादा-पोतों पर चढ़ाया ट्रैक्टर
बुजुर्ग की मौत, दो बच्चे जख्मी, दो के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
गांव गिलां में दो व्यक्तियों ने एक परिवार के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी बच्चों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सदर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
मृतक महिंदर सिंह (55) के बेटे मोदर वासी गांव गिलां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता महिंदर घर के दरवाजे के आगे चारपाई पर अपने दो पोतों के साथ बैठे हुए थे। आरोपी निर्मल उर्फ निमा और जीता वासी गांव रजी वाला ट्रैक्टर लेकर आए और उसके पिता के ऊपर चढ़ा दिया। महिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी गए। महिंदर के परिजनों का आरोप है कि निर्मल गलत काम करता था, इसलिए महिंदर सिंह उसे अपने घर के नजदीक नहीं आने देता था। इसी रंजिश में उसने महिंदर के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाया है। थाना सदर पुलिस ने निर्मल और जीता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।