फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ओबीसी बैंक के एटीएम से तीन लाख 77 हजार चोरी

ओबीसी बैंक के एटीएम से तीन लाख 77 हजार चोरी

Sat, 14 Oct 2017 09:39 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
ओबीसी बैंक के एटीएम से तीन लाख 77 हजार चोरी
ओबीसी के एटीएम से पौने चार लाख चोरी
विज्ञापन

फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग स्थित गांव खाईफेमीकी में वारदात
लुटेरों ने गैस कटर से काटी मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग पर गांव खाईफेमीकी के पास लगी ओबीसी की एटीएम मशीन से लुटेरे तीन लाख 77 हजार रुपये चोरी करके ले गए। ग्रामीणों को शनिवार सुबह मामले को पता चला तो उन्होंने बैंक अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशीन से अंगुलियों के निशान लिए और आसपास लोगों से पूछताछ की। जहां लूट हुई वहां से मात्र 30 से 40 मीटर की दूरी पर ही पुलिस का नाका लगा था, इसके बावजूद आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। इसके चलते देर शाम एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने एक हवलदार गुरदीप सिंह समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

जानकारी के मुताबिक गांव खाईफेमीकी में ओबीसी का एटीएम लगा था। शनिवार सुबह लगभग तीन बजे लुटेरों ने पहले एटीएम केबिन के शटर का ताला तोड़ा उसके बाद गैस कटर से मशीन काटकर उसमें पड़े तीन लाख 77 हजार रुपये चोरी करके ले गए। सीसीटीवी कैमरे में एटीएम केबिन के अंदर एक लुटेरा ही दिख रहा था जबकि बाकी बाहर खड़े थे। बैंक अधिकारी के मुताबिक मशीन में दो हजार और पांच सौ के ही नोट थे। एटीएम की देख रेख के लिए कोई गार्ड भी नहीं था। सुबह ग्रामीणों ने एटीएम मशीन टूटी देखी तो इसकी सूचना बैंक और पुलिस अधिकारियों को दी। थाना सदर पुलिस ने घटनास्थल पर खोजी कुत्तों की मदद से लुटेरों का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कुछ माह पहले भी गांव खाईफेमीकी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन से 11 लाख रुपये चोरी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed