फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रंजिशन दो गुटों में खूनी झड़प, छह जख्मी

रंजिशन दो गुटों में खूनी झड़प, छह जख्मी

Fri, 19 Apr 2019 09:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन दो गुटों में खूनी झड़प, छह जख्मी
दो गुटों के बीच झड़प, छह जख्मी
विज्ञापन

सुबह मोहल्ले के बाद देर रात सिविल अस्पताल में हुई मारपीट
थाना सिटी में दो अलग-अलग मामले दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। जिम में पुरानी रंजिश को लेकर वीरवार की सुबह शुरू हुआ विवाद देर रात तक खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों गुट देर रात सिविल अस्पताल के सर्जीकल वार्ड के बाहर तलवारें लहराते भिड़ गए इस संघर्ष में दोनों गुटों के छह लोग जख्मी हो गए। थाना सिटी की पुलिस ने दोनों गुटों के करीब 20-22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएचओ सब इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि अमृतपाल सिंह निवासी गांव पत्तड़ कलां जालंधर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह वीरवार की सुबह साढ़े नौ बजे अपने दोस्त मनजोत के साथ कपूरथला आया हुआ था। उसे मनजोत के मामे के लड़के का फोन करके उसे नन्हा कांप्लेक्स वाले जिम में बुलाया। जब वह दोनों वहां पहुंचे तो लव, सूरज, मलकीत, कुलदीप सिंह उर्फ माणक, मनोज निवासी मेहताबगढ़ अपने दो-तीन साथियों के साथ रंजिश को लेकर हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए। उसे और उसके दोस्त मनजोत को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एसएचओ के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे हरनेक सिंह निवासी खीरांवाली, सुखजिंदर सिंह उर्फ सुक्खा, हरजीत सिंह, गोला, शरणजीत सिंह, जग्गा निवासी कांजली अपने 10-15 साथियों के साथ किरपानें, दातर और तेजधार हथियार लेकर पहुंचे। इसी बीच लव, पम्म, गुरतेज, सूरज, मनोज, पंजाब सिंह उर्फ पंजाबा, परमजीत सिंह उर्फ रिंका निवासी उच्चा धोड़ा अपने 10-15 साथियों का लेकर तेजधार हथियारों से लैस होकर सर्जिकल वार्ड पहुंच गए। नहां पर दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें लव, सूरज, मनोज व गुरतेज जख्मी हो गए। चारों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। एसएचओ ने बताया कि इस झड़प में अमृतपाल सिंह व मनजोत दूसरे गुट के लोगों को पीटकर फरार हो गए। पुलिस ने कुलदीप सिंह उर्फ माणक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ पहले भी हत्या का मामला दर्ज है। इसके अलावा कई युवक पेशेवर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed