{"_id":"5caa2b03bdec22142355507a","slug":"81554656003-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी उड़न दस्ते ने दुकान से 11.67 लाख की 4560 अवैध शराब की बोतलें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी उड़न दस्ते ने दुकान से 11.67 लाख की 4560 अवैध शराब की बोतलें बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी उड़न दस्ते ने बड़ी मात्रा में बरामद की शराब
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। हलका भोआ के लिए बनाए चुनावी उड़न दस्ते ने पठानकोट-अमृतसर रोड पर लदपालवां टोल प्लाजा के पास दुकानों में छापा मारकर 11.67 लाख की 4560 अवैध शराब की बोतलें बरामद की हैं। टीम ने जब दुकानों पर रेड की तो पुलिस की गाड़ियां देख शराब तस्कर दुकानें खुली छोड़ भाग गए। पुलिस दुकान मालिक और किराएदारों की पहचान के लिए पूछताछ में जुटी है।
जांच अधिकारी और थाना तारागढ़ प्रभारी विश्वनाथ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर ढाबे के पास वाली दुकानों में अवैध शराब स्टोर की गई है। चुनावी उड़न दस्ते को इस बारे में सूचित किया गया है। एक्साइज इंस्पेक्टर हरविन्द्र सिंह समेत रात सवा 11 बजे छापा मारा गया तो दुकानों के बाहर खड़े लोग शटर खुले छोड़ भाग गए। फ्लाइंग स्क्वायड टीम इंचार्ज एसडीओ दिनेश कुमार ने बताया कि जब दुकानों के अंदर जाकर देखा तो वहां से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। एक्साइज इंस्पेक्टर हरविन्द्र सिंह ने पकड़ी गई शराब की कीमत 11.67 लाख रुपये बताई है। एसएचओ विश्वनाथ ने बताया कि फिलहाल यह दुकान किसकी है इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फोटो:-4-शराब को कब्जे में लेते डीएसपी राजेश मट्टू।