फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जेल में बंद तस्कर अमरीक को काउंटर इंटेलीजेंस लेकर आई प्रोटेक्शन रिमांड पर

जेल में बंद तस्कर अमरीक को काउंटर इंटेलीजेंस लेकर आई प्रोटेक्शन रिमांड पर

Sun, 20 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
जेल में बंद तस्कर अमरीक को काउंटर इंटेलीजेंस लेकर आई प्रोटेक्शन रिमांड पर
तस्कर अमरीक ने पाक से मंगवाई थी हेरोइन
विज्ञापन

जेल में बंद तस्कर अमरीक को काउंटर इंटेलीजेंस ने प्रोडेक्शन रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सरहद से छह जनवरी को पकड़ी गई पांच किलो हेरोइन के मालमे सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद तस्कर अमरीक सिंह को काउंटर इंटेलीजेंस ने प्रोडेक्शन रिमांड पर लिया है। यह हेरोइन अमरीक ने ही पाक से मंगवाई थी। मामले में काउंटर इंटेलीजेंस ने गांव भंबा की कांग्रेस महिला सरपंच के पति कुलबीर सिंह को भी गिरफ्तार किया था। जानकारों का कहना है कि पूछताछ में तस्कर अमरीक ने कुलबीर को हेरोइन की डिलीवरी लेने वाले व्यक्ति को पैसे देने के लिए भी भेजने की बात स्वीकार की है। काउंटर इंटेलीजेंस ने कुलबीर और अमरीक पर मामला दर्ज किया है। काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू ने अमरीक सिंह को प्रोडेक्शन रिमांड पर लाने की पुष्टि की है।
काउंटर इंटेलीजेंस सरहद से छह जनवरी को पकड़ी गई पांच किलो हेरोइन संबंधी पूछताछ के लिए जेल में बंद तस्कर अमरीक सिंह को प्रोटेक्शन रिमांड पर लेकर आई है। अमरीक ने काउंटर इंटेलीजेंस के समक्ष कई अहम खुलासे किए हैं। बताया जा रहा है कि छह जनवरी को पाक से लगभग 25 किलो हेरोइन की खेप आनी थी। छह जनवरी की रात को जैसे ही पाक तस्करों ने हेरोइन के पांच पैकेट भारतीय सीमा में फेंक थे। इस दौरान बीएसएफ ने पाक तस्करों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। इस पर तस्कर बाकी के पैकेट लेकर भागगए थे।
विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक हेरोइन मंगवाने संबंधी काउंटर इंटेलीजेंस के पास तस्कर अमरीक सिंह और कुलबीर सिंह के बीच हुई बातचीत के पुख्ता सबूत थे। कुलबीर मुंह पर रुमाल बांधकर हेरोइन की डिलीवरी लेने वाले व्यक्ति को फिरोजपुर छावनी के जीटी रोड किनारे एक चाय की दुकान पर मिला था, मुंह पर रुमाल बांधे कुलबीर सिंह उक्त व्यक्ति से बातचीत कर रहा था।जब दोनों चाय पीने लगे तो कुलबीर ने मुंह से रुमाल उतार लिया था, जिसका वीडियो सुरक्षा एजेंसियों ने बना लिया था। इसी वीडियो के आधार पर कुलबीर सिंह को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने सबकुछ कबूल कर लिया था। कुलबीर के कबूलनामे के बाद सेंट्रल जेल में बंद तस्कर अमरीक सिंह से पूछताछ के लिए कांउटर इंटेलीजेंस ने प्रोडेक्शन वारंट पर रिमांड लिया है। पूछताछ अमरीक सिंह ने स्वीकार किया कि सरहदी गांव भंबा निवासी कुलबीर सिंह से उसके अच्छे संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed