{"_id":"5b8187da42c79246586440f6","slug":"81535215578-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी कमिशनर ने एक दिन पहले ही जारी किये थे आदेश, अगले दिन ही भाजपा पार्षद ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिप्टी कमिशनर ने एक दिन पहले ही जारी किये थे आदेश, अगले दिन ही भाजपा पार्षद ने लगाया जाम
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कपूरथला रोड जाम करने वालों पर केस
डिप्टी कमिश्नर ने तय कर रखे हैं धरना-प्रदर्शन के लिए नौ स्थान
वार्ड नंबर 77 की भाजपा पार्षद ने लोगों के साथ लाया था जाम
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। डिप्टी कमिश्नर ने दो दिन पहले ही जालंधर के नौ स्थानों को धरना प्रदर्शन के लिए चयनित किया था। इस आदेश के लिए अगले ही दिन वार्ड नंबर 77 से भाजपा की महिला पार्षद श्वेता धीर ने वार्ड निवासियों को लेकर कपूरथला रोड जाम कर दी। इससे घंटों लोग जाम में फंसे रहे। शनिवार को कमिश्नर पुलिस ने केस दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए और बस्ती बावा खेल थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ कपूरथला रोड जाम करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
एसीपी वेस्ट सर्बजीत सिंह राय का कहना है कि पुलिस के पास वीडियोग्राफी है, जिसके जरिए पुलिस धरना लगाने वालों की पहचान करेगी और उनको गिरफ्तार किया जाएगा। वीरवार को डिप्टी कमिश्नर ने धरना-प्रदर्शन के लिए 9 स्थानों को निर्धारित किया था ताकि जनता को परेशानी न हो। इन स्थानों में तहसील कांपलेक्स के समक्ष पुड्डा ग्राउंड, देश भक्त यादगार हाल, बल्टर्न पार्क और जालंधर छावनी में स्थित दशहरा ग्रांउड शामिल हैं। इसके अलावा शहर की सीमा क्षेत्र से बाहर होने वाले धरनों के लिए नगर सुधार ट्रस्ट करतारपुर की ग्राउंड, दाना मंडी भोगपुर, नकोदर का पश्चिमी पक्ष, दाना मंडी फिल्लौर और नगर पंचायत कंपलैक्स शाहकोट शामिल हैं। यह स्थान केवल धरना प्रदर्शन के लिए ही निर्धारित किए गए हैं।
डिप्टी कमिश्नर को आदेश को एक दिन भी नहीं बीता था कि शुक्रवार को पार्षद श्वेता धीर ने धरना-प्रदर्शन कर कपूरथला रोड जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन और मेयर के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इससे कपूरथला रोड बिलकुल जाम हो गई थी और आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शनिवार को पुलिस ने अज्ञात लोगों पर रोड जाम कर धरना देने का केस दर्ज कर लिया है।