{"_id":"5b06e1194f1c1b896e8b461a","slug":"81527177497-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायें व बछड़े से लदा ट्रक काबू, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायें व बछड़े से लदा ट्रक काबू, दो गिरफ्तार
Updated Thu, 24 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
पशुओं से लदा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पुलिस ने विभिन्न गांवों से पशुओं को इकट्ठा कर ट्रक में लादकर ले जा रहे थे दो युवकों को जीरा की दाना मंडी के पास से गिरफ्तार किया है। थाना जीरा सिटी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एएसआई जोगराज सिंह ने थाना जीरा पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तरनतारन की तरफ कुछ लोग गांवों पशु इकट्ठा कर ट्रक नंबर-एचआर 69ए4109 में लादकर इन्हें काटने के लिए कहीं ले कर जा रहे हैं। उन्हें रंगे हाथों काबू किया जा सकता है। सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ जीरा की दाना मंडी के पास नाकाबंदी की। वहां से गुजर रहे ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। उसमें पशुओं को लादा गया था। ट्रक में सवार दो लोगों को भी काबू कर लिया गया है। उनकी पहचान चरणजीत सिंह वासी फतेह राजपुतां थाना जंडियाला गुरु, जिला अमृतसर और राजू यादव वासी गांव मलावां थाना गलोला जिला सराबस्ती (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। थाना जीरा सिटी पुलिस ने उक्त दोनों के के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।