{"_id":"59fdf18a4f1c1bd1538bae3b","slug":"81509814666-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्चीस किलो चूरा-पोस्त समेत काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पच्चीस किलो चूरा-पोस्त समेत काबू
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्तसर।
एसएसपी सुशील कुमार की हिदायतों पर एसपी (डी) बलजीत कुमार की ओर से चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को 25 किलो ग्राम भुक्की और चूरापोस्त समेत काबू किया है। एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह संधू ने बताया कि एएसआई रणजीत सिंह ने पुलिस दल के साथ गांव रथड़ियां के अड्डे पर नाकाबंदी की हुई थी। सामने से डबवाली की ओर से सफेद रंग की एक जिप्सी आती दिखाई दी। एएसआई रणजीत सिंह ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने रुकने की बजाय जिप्सी भगाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उसकी पहचान बूटा सिंह वासी संदीप नगर दानेवाला मलोट के रूप में हुई। जिप्सी की तलाशी के दौरान कंडक्टर सीट पर पड़े प्लास्टिक के कट्टे से 25 किलो ग्राम भुक्की व चूरापोस्त बरामद हुआ। इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह संधू ने बताया कि आरोपी बूटा सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना मलोट में पर्चा दर्ज कर लिया गया है।