फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   घर पर कब्जा कर आरोपियों ने लगाई आग, सामान जलकर राख

घर पर कब्जा कर आरोपियों ने लगाई आग, सामान जलकर राख

Sat, 23 Jun 2018 10:00 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
घर पर कब्जा कर आरोपियों ने लगाई आग, सामान जलकर राख
घर पर कब्जा कर आरोपियों ने लगाई आग, सामान राख
विज्ञापन

पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना घल्लखुर्द के गांव मिरजेके में चार लोगों ने एक घर पर कब्जा कर उसमें आग लगा दी। आग लगने से घर में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

केवल सिंह वासी गांव मिरजेके ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी गुरमेज सिंह, सर्बजीत सिंह, सुखचैन सिंह व कुलदीप राम वासी गांव मिरजेके ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने उसके घर में तूड़ी फेंक दी। शुक्रवार देर रात को उसके घर में आग लगा दी। इससे उसका घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने केवल के बयान पर आरोपी गुरमेज सिंह, सर्बजीत सिंह, सुखचैन सिंह व कुलदीप राम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश एएसआई बलजिंदर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed