फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तीन बदमाशों ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलियां दाग व्यक्ति को किया जख्मी

तीन बदमाशों ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलियां दाग व्यक्ति को किया जख्मी

Thu, 15 Mar 2018 09:48 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
तीन बदमाशों ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलियां दाग व्यक्ति को किया जख्मी
बदमाशों ने दागी ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर
विज्ञापन

तीन गोलियां लगने से हालत नाजुक, फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल
पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
मुदकी में शिवालिक स्कूल के पास वीरवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं। फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पीठ में तीन गोलियां लगी हैं। उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि डेढ़ माह पहले गुरलाल के शादी समारोह में आरोपी उत्पात मचा रहे थे। उन्हें बाहर निकाल दिया गया था। इसी रंजिश में उन्होंने गोलियां चला दीं। सूचना मिलते ही डीएसपी पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों फरार हैं।
मुदकी पुलिस चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि पीड़ित गुरलाल सिंह वासी गांव माहला कलां की मुदकी स्थित शिवालिक स्कूल के पास दुकान है। वह कार खरीद-फरोख्त काम करता है। वीरवार सुबह 11.50 बजे एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर मुदकी पहुंचे और स्कूल के बाहर गुरलाल पर गोलियां दागने लगे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। आरोपियों के वहां से जाने के बाद लोगों ने खून से लथपथ गुरलाल को उठाया और फरीदकोट के मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

कुलवंत सिंह ने बताया कि गुरलाल की पीठ पर तीन गोलियां लगी हैं। गुरलाल की हालत नाजुक हालत बनी हुई है। तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। डेढ़ माह पहले गुरलाल की शादी हुई थी। शादी समारोह में डीजे चल रहा था सभी रिश्तेदार डांस कर रहे थे। गांव माहला कलां निवासी लाडी, गौरव व एक अन्य व्यक्ति समारोह में उत्पात मचा रहे थे, गुरलाल ने इन्हें समारोह में से बाहर निकाल दिया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने गुरलाल को जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed