{"_id":"5a0f17a74f1c1bec538bdc8f","slug":"71510938535-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की मां से छीना पर्स, रिक्शा से गिरकर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक की मां से छीना पर्स, रिक्शा से गिरकर घायल
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन कालम फोटो के साथ अपर हाफ
विधायक टीनू की मां से छीना पर्स, रिक्शा से गिरकर घायल
जालंधर। आदमपुर से अकाली दल के विधायक पवन कुमार टीनू की मां सुरिंदर कौर से बदमाश बस स्टैंड के पास से उस समय पर्स छीनकर फरार हो गए, जब वह रिक्शे पर जा रही थीं। सुरिंदर कौर ने बदमाशों का मुकाबला किया तो पर्स खींचने से वह रिक्शे से गिरकर घायल हो गईं। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना पर पवन टीनू तत्काल निजी अस्पताल पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस भी मौके पर और फिर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि लुटेरों के बारे में कोई जानकारी मिल सके। पवन टीनू ने बताया कि उनकी 70 वर्षीय मां किसी काम से रिक्शे पर अकेले जा रही थी। बस स्टैंड के पास एक्टिवा सवार लुटेरे उनसे पर्स छीनने लगे। मां ने पर्स जोर से पकड़ रखा, जिससे झटका लगकर वह नीचे गिर गईं और घायल हो गईं। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।