फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जम्मू के ध्यानार्थ-जम्मू कश्मीर से तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, एक क्विंटल चूरा पोस्त समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

जम्मू के ध्यानार्थ-जम्मू कश्मीर से तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, एक क्विंटल चूरा पोस्त समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Wed, 13 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
जम्मू के ध्यानार्थ-जम्मू कश्मीर से तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, एक क्विंटल चूरा पोस्त समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
एक क्विंटल चूरा पोस्त समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

जालंधर।
करतारपुर पुलिस की टीम ने जम्मू कश्मीर से नशा तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर तीन तस्करों को काबू कर एक क्विंटल दो किलो चूरा पोस्त व सवा पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। चूरा पोस्त की खेप जेएंडके से लाकर पंजाब में बेची जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों में दो जेेएंडके के हैं।
एसएसपी रूरल गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसपी जांच बलकार सिंह, डीएसपी करतारपुर सर्बजीत सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि करतारपुर थाना की पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि नौगज्जा में एक सुनसान स्थान पर चाहरदीवार के भीतर एक संदिग्ध ट्रक व बाइक खड़ी है और आशंका है कि ड्रग तस्करी का रैकेट है।
विज्ञापन

इस सूचना के बाद वहां पर छापामारी की गयी तो बाइक पर सवार युवक दो बोरे लादकर भाग निकला और मौके से दो लोगों को काबू कर लिया गया। दोनों की पहचान अजीज अहमद पुत्र गुलामुद्दीन निवासी जिला बड़गाओ श्रीनगर व अब्दुल मजीद पुत्र गुलाम हुसन निवासी श्रीनगर के रूप में हुई। अजीज ट्रक ड्राइवर और अब्दुल मजीद क्लीनर है। ट्रक की तलाशी लेने पर 51 किलो चूरा पोस्त के अलावा सवा पांच लाख रुपये की भारतीय करेंसी बरामद हुई। वहीं पुलिस की एक अन्य टीम ने मोटरसाइकिल पर चूरा पोस्त लेकर फरार हुए हरविंदर कुमार निवासी करतारपुर को काबू कर लिया। उसके पास से दो बोरे में 51 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। हरविंदर ने बताया कि वह जेएंडके के रहने वाले अजीज व अबदुल मजीद से चूरा पोस्त मंगवाता था और आगे सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed