{"_id":"5953db564f1c1b2b688b47e6","slug":"71498667862-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडर्न जेल कर्मी पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉडर्न जेल कर्मी पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडर्न जेल कर्मी पर जानलेवा हमला, गंभीर
जेल में बंद गैंगस्टरों पर आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
केंद्रीय मॉडर्न जेल के हवालाती वारंट मुंशी की सीट पर तैनात एक मुलाजिम पर ड्यूटी से घर जाते समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल मुलाजिम गुरदेव सिंह को पहले स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
गुरमेल सिंह मंगलवार देर शाम ड्यूटी के बाद घर वापस लौट रहा था, तलवंडी रोड पर दशमेश पब्लिक स्कूल के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे 6-7 अज्ञात युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसके पीछे आ रहे उसके लड़के दविंदर सिंह ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने आशंका जताई है कि कुछ दिन पहले जेल में कैदियों/हवालातीयों की जांच के दौरान यहां बंद कुछ गैंगस्टरों से मोबाइल फोन बरामद किए गए थे और जांच टीम में यह मुलाजिम भी शामिल था। जांच के दौरान कुछ गैंगस्टरों से उसकी झड़प हो गई थी, उस समय गैंगस्टरों ने उसे सबक सिखाने की धमकी भी दी थी। डिप्टी जेल अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़ ने कहा कि इस मामले की सूचना एसएसपी को दे दी गई है। एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने कहा कि पुलिस ने घायल मुलाजिम के बेटे दविंदर सिंह के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
फोटो 28एफआरडीपी01
फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल में उपचारधीन जेल मुलाजिम से जानकारी लेते थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार व डिप्टी जेल अधिक्षक इकबाल सिंह
----------