फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two bikes collide, one dead, two injured

Shravasti News: दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

Sun, 25 Oct 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 25 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, one dead, two injured
गिलौला।
विज्ञापन

बौद्ध परिपथ पर माजरे गांव के पास रविवार दोपहर दो बाइकों में भिडंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे बाइक पर दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपती को सीएचसी गिलौला ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

गिलौला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलवा खतीब के मजरा शहजादी निवासी अशोक कुमार (50) नीवाभारी न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय नकहा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। उन्हें बीएलओ बनाया गया था और रविवार को वह इकौना में आयोजित सुपरवाइजर की मीटिंग में शामिल होने इकौना गए थे। मीटिंग खत्म होने के बाद वह वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान बौद्ध परिपथ पर माजरे गांव के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में अशोक कुमार व दूसरी बाइक सवार लक्खीभारी गांव निवासी हुकुम अली (25) व उनकी पत्नी मसीरुन (23) गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तीनों को सीएचसी गिलौला पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हुकुम व मसीरुन को प्राथमिक इलाज कर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। हादसे में अशोक कुमार की मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई और रोते-बिलखते परिजन सीएचसी पहुंचे। सूचना पर आए थाना प्रभारी राजेश गुप्ता ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

हादसे की जांच की जा रही है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
भरत पासवान, सीओ इकौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed