{"_id":"5ba12c8f867a557ffe03f46c","slug":"61537289359-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने किया 300 किलो नकली पनीर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य विभाग ने किया 300 किलो नकली पनीर बरामद
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने बरामद किया 300 किलो नकली पनीर
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। मिलावटखोरों व नकली पनीर बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को जालंधर होशियारपुर मार्ग पर 300 किलो नकली पनीर बरामद किया है। स्टेट फूड कमिश्नर काहन सिंह पन्नू के अनुसार मिशन तंदरुस्त पंजाब के अंतर्गत शुरू किए गए अभियान के दौरान मंगलवार सुबह 5 बजे से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आदमपुर व कठार के मध्य सड़क पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान टीम ने एक इनोवा को रोककर उसकी जांच की। उससे 300 किलो नकली पनीर बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि इनोवा गाड़ी का मालिक ओंकार शर्मा गुरदासपुर के गांव बब्बेहाली का वासी है। वह कई महीनों से सिंथेटिक पनीर व खोया सप्लाई कर रहा है। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि मात्र कुछ रुपये में तैयार होने वाले इस पनीर को मात्र 100 से 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दुकानदारों को बेचा जाता था। नकली पनीर को दुकानदार ग्राहकों को 200 से 250 रुपये किलो तक बेचते हैं। सिंथेटिक दूध, खोया पनीर गुरदासपुर, दीनानगर व कलानौर में बन रहा है। इसकी सप्लाई जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर, गुरदासपुर के अलावा हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में बेचा जा रहा है।