{"_id":"5b3e4b694f1c1bbc248b4a80","slug":"61530809193-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"230 नशीली गोलियों समेत चार आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
230 नशीली गोलियों समेत चार आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
230 नशीली गोलियों समेत चार आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
दो थानों की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। जिले के थाना फत्तूढींगा और थाना सिटी की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चार आरोपियों से 230 नशे की गोलियां बरामद की हैं। आरोपियों के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
थाना फत्तूढींगा के एसएचओ एसआई नवदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ फत्तूढींगा में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर आते दिखाई दिए। शक के आधार पर इनको रोककर जब तलाशी ली गई तो उनके पास से 140 नशे की गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ में इनकी पहचान अमरजीत सिंह निवासी खानपुर और हरविंदर सिंह निवासी बूह के रूप में हुई है। एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपी पेशेवर हैं। उनपर कई थानों में एनडीपीएस के केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इनको अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
थाना सिटी के एएसआई केवल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने नजदीक ट्रीटमेंट प्लांट पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह हाथ में पकड़ा लिफ़ाफा फेंककर भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने पीछा करके उक्त युवक को काबू कर लिया। उसने अपना नाम रॉबिन निवासी नामदेव कालोनी कपूरथला बताया। जब उसकी तरफ से फेंके गए लिफ़ाफ़े की चेकिंग की गई तो उसमें से 35 नशीली गोलियां बरामद हुईं। एएसआई ने बताया कि आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करके इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
इसी तरह थाना सिटी के एएसआई नवीन कुमार ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त करके लक्ष्मी नगर टी-प्वाइंट पहुंचे। उनको एक आदमी शालीमार एवेन्यू वाली साइड से पैदल आता दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर घबरा गया। वह अपनी पैंट की दाहिनी जेब में से एक लिफ़ाफ़ा जमीन पर फेंककर पीछे की ओर से भागने लगा। उसको पुलिस पार्टी ने पीछा करके गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ काका निवासी गांव डोगरांवाल के रूप में हुई है। जब उसकी तरफ से फेंके गए लिफ़ाफ़े की जांच की गई तो उसमें से 55 नशीली गोलियां बरामद हुईं। एएसआई ने बताया कि आरोपी ख़ुद भी नशा करता है और बेचता भी है। इसकी पत्नी भी करीब 8-9 महीने से नशा बेचने के आरोप में जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि जब आरोपी को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया तो अदालत ने उसको जेल भेज दिया।