फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मुक्तसर सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक में चोरों ने की सेंधमारी

मुक्तसर सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक में चोरों ने की सेंधमारी

Mon, 05 Feb 2018 09:48 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक में चोरों ने की सेंधमारी
कोआपरेटिव बैंक से सामान चोरी
विज्ञापन

गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। गांव मधीर की दाना मंडी स्थित मुक्तसर सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक की ब्रांच में चोरों ने सेफ तोड़ने की नाकाम कोशिश की। चोर बैंक के तीन कंप्यूटर, तीन सीसीटीवी कैमरे व कैमरों के डीवीआर, बैंक में लगी एलईडी, एक स्कैनर ले गए। गनमैन जगजीत सिंह ने बताया कि वह शनिवार की शाम बैंक बंद कर चला गया था। सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे बैंक के ताले खोलकर अंदर गया तो देखा कि कंप्यूटर गायब थे। उसनसूचना बैंक मैनेजर सुखविंदर सिंह को दी। उनके आने पर पता चला कि चोर तीनों कंप्यूटरों समेत सीसीटीवी कैमरे, उनके डीवीआर, एलसीडी आदि भी साथ ले गए हैं। डीएसपी राजपाल सिंह हुंदल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।


मलोट में तीन दुकानों के तोड़े ताले
मलोट (मुक्तसर)। मलोट शहर की सूरजा राम मार्केट में दो दुकानों के अलावा दानेवाला चौक में एक आटा चक्की के ताले तोड़कर चोर सात हजार रुपये व कुछ सामान ले गए। मार्केट में आढ़त की दुकान राकेश कुमार प्रदीप कुमार वालों ने बताया कि सोमवार को उन्हें सुबह करीब सात बजे किसी का फोन आने पर पता चला कि उनके दुकानों के ताले टूटे पड़े हैं। जब उन्होंने दुकान पर जाकर देखा तो सेफ गायब थी, जिसमें कुछ कागज थे। चोर फूल चंद सचिन कुमार आढ़त की फर्म से भी करीब 25 सौ रुपये चोरी कर ले गए । इसी तरह दानेवाला चौंक में स्थित हरभगवान दास राधे शाम की आटा चक्की से ताले तोड़कर चोर करीब पांच हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed