{"_id":"5a37ee5a4f1c1b502b8b54f8","slug":"61513614938-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे चार लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे चार लाख रुपये
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में नौकरी लगाने का झांसा देकर चार लाख ठगे
फिरोजपुर। पुलिस ने बैंक में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले की जांच सब इंस्पेक्टर मोहित धवन कर रहे हैं। प्यारा सोनी वासी खानके ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मुलाकात आरोपी तजिंदर सिंह, गोरा और सुखदेव सिंह वासी लक्खोके बहराम से हुई। उन्होंने कहा कि वह उसे बैंक में नौकरी लगवा देंगे। बैंक में नौकरी लगवाने के लिए आरोपियों ने सोनी से चार लाख रुपये लिए थे। काफी समय बीतने पर भी आरोपियों ने सोनी को नौकरी नहीं दिलवाई तो उसने आरोपियों से अपने पैसों की मांग की। इस पर आरोपियों ने सोनी को पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। सोनी ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर आरोपी जतिंदर सिंह, गोरा और सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।