{"_id":"5a2c0e1a4f1c1bf4688c030d","slug":"61512836634-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन में दबे मिले हेरोइन के छह पैकेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन में दबे मिले हेरोइन के छह पैकेट
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर पर फेंसिंग पार जमीन में दबे मिले हेरोइन के छह पैकेट
बीएसएफ ने लिया कब्जे में, फेंसिंग पार खेत से कई बार मिल चुके हैं पैकेट
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। बीएसएफ की डीटी मल पोस्ट के पास फेंसिंग पार खेत जोतते समय किसान को हेरोइन के छह पैकेट मिले हैं। शनिवार सुबह 11 बजे बीएसएफ ने पैकेट कब्जे में ले लिए। उक्त हेरोइन के पैकेट पाक तस्करों ने किसी भारतीय तस्कर की बताई हुई जगह के मुताबिक खेत में दबाकर रखे थे।
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल की पोस्ट डीटी मल के पास लगी फेंसिंग के गेट से किसान पूर्ण सिंह ट्रैक्टर लेकर अपने खेत में काम करने गया था। जब उसने खेत जोतना शुरू किया तो खेत में दबे हेरोइन के छह पैकेट मिले। सभी पैकेट आधा-आधा किलो के थे जिनका वजन करीब तीन किलो था। किसान ने तुरंत इस संबंधी बीएसएफ के अधिकारियों को सूचना दी। बीएसएफ ने हेरोइन के पैकेट अपने कब्जे में ले लिए हैं। बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि हेरोइन किसने मंगवाई है इस संबंधी जांच-पड़ताल की जा रही है जबकि खेत किसान पूर्ण सिंह के हैं।
मालूम हो कि डीटी मल पोस्ट के पास लगी फेंसिंग पार खेत में कई बार हेरोइन की खेप मिली है। तस्करों के लिए तस्करी करने के लिए यही एक सुरक्षित जगह लगती है। कई बार एसटीएफ ने कई तस्कर लुधियाना व बठिंडा से पकड़े हैं, जब उनसे पूछताछ की गई तो उनकी निशानदेही पर डीटी मल पोस्ट के पास फेंसिंग पार खेत से ही हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन
---------------------------
फोटो संख्या-09एफजेडआरपी02
कैप्शन--फिरोजपुर सेक्टर की डीटी मल पोस्ट के पास फेंसिंग पार खेत से मिले हेरोइन के पैकेट दिखाते हुए बीएसएफ के अधिकारी।