फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   छात्रा को अगवा करने की कोशिश

छात्रा को अगवा करने की कोशिश

Fri, 15 Sep 2017 10:07 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को अगवा करने की कोशिश
छात्रा को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
लिटिल फ्लॉवर कॉन्वेंट स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा को दो अज्ञात वाहन चालक अगवा कर ले गए। स्कूल छुट्टी के समय जाम लग गया, छात्रा के शोर मचाने पर अगवा कार उसे वहीं पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुक्तसर वासी चेतक अरोड़ा ने बताया कि उनकी बेटी अक्षरा (11) लिटिल फ्लॉवर स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार दोपहर दो बजे छुट्टी के समय अपनी सहेलियों के साथ वैन पार्किंग की ओर जा रही थी। स्कूल के खेल मैदान के पास वाले गेट के पास मुंह बांधकर आए दो युवकों ने उसे अपनी टाटा एस गाड़ी में ले गए। सड़क पर जाम लगने से गाड़ी फंस गई, छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर युवकों ने उसे वहीं छोड़ दिया। बाद में वह अपनी सहेलियों के साथ अपने पिता की दुकान पर गई और सारी बात बताई। थाना सिटी प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता चेतक अरोड़ा के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed