{"_id":"5cc9ca4dbdec22073e1160fc","slug":"51556728397-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप की पिटाई की, डेरे को आग लगाई और 2 लड़कियों को अगवा कर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां-बाप की पिटाई की, डेरे को आग लगाई और 2 लड़कियों को अगवा कर ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। थाना सुजानपुर की पुलिस ने गांव काहनपुर निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर ले जाने वाले पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। तीन कारों में सवार होकर आए लोगों ने पहले लड़कियों के मां-बाप की पिटाई की। डेरे को आग लगाई और फिर लड़कियों को कार में बैठा ले गए। आरोपियों की पहचान शाहपुरकंडी के गांव रानीपुर निवासी लाल हुसैन, काका, बाग अली उर्फ लंबड़ू, शौंकी और मस्कीन अली के रूप में हुई है। दोनों गुट गुज्जर समुदाय से संबंधित हैं।
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार अपने भाई के गांव स्थित डेरे पर बहन की शादी संबंधी बातचीत के लिए गया था। इसी दौरान दोपहर साढ़े 12 बजे उनके डेरे के पास तीन गाड़ियों में उक्त पांच लोग आए। उन्होंने पहले उनकी नाबालिग भतीजियों डेरे से जबरदस्ती बाहर निकाला। जब उसके भाई और भाभी ने उनका विरोध किया तो उन्होंने पहले उन दोनों की पिटाई की। इसके बाद उन्होंने डेरे के अंदर से दो लाख रुपये नकद और लगभग 1 लाख कीमत के सोने के गहने निकाले व डेरे में आग लगा दी। उन्होंने शक जताया कि उनकी भतीजियों को उक्त आरोपी शादी की नीयत से अगवाकर ले गए हैं।