फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पेस्टीसाईड विक्रेता संदिग्ध परिस्थितियों में गायब

पेस्टीसाईड विक्रेता संदिग्ध परिस्थितियों में गायब

Fri, 19 Apr 2019 09:35 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
पेस्टीसाईड विक्रेता संदिग्ध परिस्थितियों में गायब
पेस्टीसाइड विक्रेता गायब, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

दुकानदारों ने बाजार बंद रख जताया रोष, पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। जलालाबाद से वीरवार की सांय अपने घर मंडी पंजे के उताड़ जाते समय रास्ते में कार समेत संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए पेस्टीसाइड विक्रेता सुमन मुटनेजा का शुक्रवार सांय तक कोई पता नहीं चला। इसी के रोष स्वरूप जहां मंडी पंजे के उताड़ के दुकानदारों ने बजार बंद रखे वहीं जलालाबाद के पेस्टीसाइड विक्रेताओं ने कारोबार बंद कर प्रशासन से इस मामले को जल्द सुलझाने की मांग की।
पंजे के उताड़ निवासी सुमन मुटनेजालंबे समय से जलालाबाद में पेस्टीसाइड और फर्टीलाईजर का कारोबार कर रहे थे और पंजे के उताड़ में भी उनकी आढ़त ै। वीरवार सायं करीब सवा 6 बजे वे अपनी कार पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान वह रास्ते से ही कार सहित कहीं गायब हो गए। करीब 7.30 बजे जब वे घर नहीं पहुंचे तो घर वालों ने मुटनेजा की तलाश शुरू कर दी। उनका मोबाईल फोन स्विच ऑफ था। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने भी उनकी तलाश शुरू कर दी। सारी रात तलाशी अभियान जारी रहा लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सुबह होते ही मंडी पंजे के उताड़ नजलालाबाद के व्यापारियों में रोष फैल गया और उन्होंने कारोबार बंद कर पुलिस प्रशासन से इस घटना का पर्दाफाश करने की मांग की।
विज्ञापन

एसएसपी दीपक हिलोरी रात को ही जलालाबाद पहुंच गए और शुक्रवार की सुबह आईजी मुखविंद्र सिंह छीना ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस टीम ने फिरोजपुर रोड पर स्थित सैकर्ड हार्ट स्कूल के समाने एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें सुमन मुटनेजा के बारे में काफी जानकारी हासिल हुई है। पुलिस के अनुसार एक स्विफट कार में सवार होकर 3-4 लोग वहां पहुंचे और कार रोकरर बोनट खोलकरसही करने का नाटक करने लगे। इसी दौरान एक बाइक सवार कार के पास आकर रुका और उसके थोड़ी देर में ही सुमन मुटनेजा की कार भी वहां पहुंच गई। मुटनेता को बाइक वाले ने इशारा करके रोक लिया। उसके बाद बाइक सवार चला गया। पहले आई स्विफ्ट कार से कुछ लोग उतर कर सुमन की कार में सवार हो कर चले गए। यह लोग कौन थे यह जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद ही सुमन का मोबाइल फोन भी बंद हो गया। इसी दौरान सुमन की कार हर रोज माहमूजोहिया टोल प्लाजा से गुजरती थी और वीरवार सांय वहां से नहीं गुजरी। शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि गांव खुरंज के पास नहर में एक कार पड़ी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार निकलवाने की कवायद शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed