फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अकाली नेता पर वक्फ बोर्ड की जमीन से वृक्ष उखाड़े के आरोप

अकाली नेता पर वक्फ बोर्ड की जमीन से वृक्ष उखाड़े के आरोप

Wed, 22 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
अकाली नेता पर वक्फ बोर्ड की जमीन से वृक्ष उखाड़े के आरोप
अकाली नेता पर वक्फ बोर्ड की जमीन से वृक्ष उखाड़े के आरोप
विज्ञापन

फरीदकोट। पंजाब वक्फ बोर्ड ने राज्य के पूर्व अकाली मंत्री गुरदेव सिंह बादल के बेटे और एसजीपीसी के पूर्व उपाध्यक्ष केवल सिंह बादल पर तलवंडी रोड़ पर स्थित गांव टहिणा के पास बोर्ड की जमीन से कुछ पुराने वृक्षों को काटने का आरोप लगाया गया। इस मामले में बोर्ड की तरफ से पुलिस के पास लिखित शिकायत की गई है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वक्फ बोर्ड फरीदकोट के एस्टेट अफसर ने 21 अगस्त को एसएसपी को भेजे अपने पत्र नंबर 1193 में बताया कि वक्फ बोर्ड की 23 कनाल 8 मरले जमीन में से यह वृक्ष काटे गए हैं और यह वृक्ष केवल सिंह की तरफ से कटवाए गए है। इस जमीन के पास ही केवल सिंह बादल का पेट्रोल पंप है और यह पंप भी वक्फ बोर्ड की जमीन में बना हुआ है और इस जमीन को लेकर उनका बोर्ड के साथ केस भी चल रहा है। मामले में अकाली नेता केवल सिंह बादल ने कहा कि वक्फ बोर्ड ने उनके खिलाफ झूठी और बेबुनियाद शिकायत की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बिजली सप्लाई को बाधित करने वाले एक वृक्ष को काटा गया है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। बोर्ड के अस्टेट अफसर हरून रशीद खान ने मामला ध्यान में आने पर पुलिस से लिखित शिकायत कर दी गई है। एसएसपी राजबचन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed